Jharkhand

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम की दस्तक से झारखंड सचेत, हेमंत सोरेन ने की तैयारियों की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

देश के कुछ राज्यों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barré Syndrome) के पांव पसारने के बाद झारखंड में दस्तक देने से राज्य सरकार के कान खड़े हो गये। राज्य सरकार भी अब पूरी तरह से सचेत हो गयी है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी के रोकथाम को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही क्या-क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं, इसको लेकर राय-मशविरा भी किया और कुछ आवश्यक निर्देश भी दिये।

बता दें कि Guillain Barre Syndrome नामक बीमारी से महाराष्ट्र के पुणे और पश्चिम बंगाल में कुछ मौतें हो चुकी हैं। यह बीमारी अब झारखंड में भी दस्तक दे दी है। गुइलेन बैरी सिंड्रोम नामक इस महामारी का पहला मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है। एक 5 वर्ष की बच्ची इस बीमारी से पीड़ित है और बालपन अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाजरत है। बता दें कि यह बच्ची कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के कुर्ला से लौटी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...