Jharkhand

हाइवा की चपेट में आकर पंचायत समिति सदस्य की मौत, विरोध में सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : पथरगामा में शुक्रवार को फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के हाइवा के धक्के से बाइक सवार पंचायत समिति सदस्य हरिश्चंद्र महतो की मौत हो गई. यह हादसा पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के होपना टोला के समीप हुआ. हरिश्चंद्र महतो अपनी बाइक से जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे दिलीप बिल्डकॉन (डीबीएल) कंपनी के हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. हरिश्चंद्र महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह बोहा पंचायत समिति के सदस्य थे. उनके घर में पत्नी के अलावा दो छोटे–छोटे बच्चे हैं.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर कुमार दल–बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. पथरगामा की अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी भी मौके पर पहुंचीं. देर शाम तक सीओ की ग्रामीणों के साथ वार्ता जारी थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...