JharkhandPoltical

एटक का पांच दिवसीय 42 वां महाधिवेशन आज 20 दिसम्बर को केरल में सम्पन्न,चार महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आयोग गठित किया गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़। झारखंड देश की सबसे पुरानी संगठन अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन संघ (एटक) का 42 वां 05 दिवसीय महाधिवेशन दिनांक 20 दिसम्बर को केरल के अल्फुज़ा में सम्पन्न हुआ। महाधिवेशन में देश के विभिन्न प्रान्तों, उपक्रमों, संगठित और असंगठित संगठनों से कुल 1264 प्रतिनिधियों ने भाग लिए।महाधिवेशन में सर्व सर्वसम्मति से पुनः एटक अध्यक्ष पद के लिए कॉमरेड रमेन्द्र कुमार जी को और एटक महासचिव पद के लिए कॉमरेड अमरजीत कॉर का चयन किया गया।

महाधिवेशन में 04 विसयो को लेकर आयोग गठित किया गया था :-1. श्रम अधिकारों पर हमला एव श्रम कानूनों का संहिताकरण ।2. अंसगठित मजदूर को संगठित करना एव उनके हक-अधिकार के लिये लड़ना।3. सरकारी उपक्रमों का निजीकरण पर कैसे रोक लगाई जाए।

4. एटक को मजबूत करना और आन्दोलन को तेज करना।करीब 27 प्रस्ताव पारित किए गए एवं भविष्य के आन्दोलन कि रूपरेखा तय की गई है!महाधिवेशन में देश के सभी श्रमिक संगठन इंटक, एचएमस, बीएमएस, सीटू, आदि के प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में भाग लिया, विभिन्न देशों से आये 28 प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया ।झारखण्ड राज्य से प्रतिनिधित्व कर रहे झारखंड राज्य एटक महासचिव पी०. के०. गाँगुली, उप महासचिव अशोक यादव, ओमप्रकाश सिह, विधायक सीता सोरेन, ढुल्लू महतो, कोल् फेडरेशन के केंद्रीय सचिव नरेश मंडल, अम्बुज ठाकुर, आलोका कुजूर, विनोद बिहारी पासवान, सतीश केशरी, सतीश सिन्हा, रोशन लाल चौधरी, प्रेम कुमार, अरबिंद शर्मा, विनोद मिश्रा, रामजी साह, बैजनाथ सिह, राजीव कुमार, राकेश चौधरी, सुनील साव,आदिG एवं महासचिव कॉमरेड अमरजीत कॉर को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...