Home Jharkhand हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का समापन हिंदुस्तान स्काउट गाइड बच्चो को बना रहा है राष्ट्रभक्त:धनंजय कुमार पुटूस
Jharkhandदेश - विदेश

हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का समापन हिंदुस्तान स्काउट गाइड बच्चो को बना रहा है राष्ट्रभक्त:धनंजय कुमार पुटूस

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिला में हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह राजकीय मध्य विद्यालय हेहल में सम्पन्न हुआ।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला के चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस एवम विशिष्ट अतिथि आरपीआई नेता गोविंद बेदिया उपस्थित हुए।

आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया।जिला संगठन आयुक्त रूपेश कुमार एवं गाइड संगठन आयुक्त गायत्री देवी द्वारा बच्चों को शिविर जीवन जीने की कला सिखाया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।चैयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने कहा:हिंदुस्तान स्काउट गाइड राज्य मुख्य आयुक्त राकेश सिंह जी के दिशानिर्देश में जिला सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।प्रशिक्षण शिविर में छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ साथ देशहित मे हमेशा तैयार रहने के लिए सिखाया जाता है।शिविर में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सविता कुमारी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त हैदर अली, राज्य संगठन आयुक्त शाहबाज़ जमील,समाजसेवी जितेंद्र गिरी उपस्थित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...