ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अंचल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न करते हुए झारसेवा पोर्टल पर लंबित जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देश

दिनांक 22.10.2026 को समाहरणालय सभागार में जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, आलोक कुमार की अध्यक्षता में झारसेवा पोर्टल पर लंबित जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता द्वारा उपायुक्त को अवगत कराया गया कि जिले के सभी छह प्रखंडों में कुल 94,399 आवेदन लंबित हैं। इनमें फतेहपुर प्रखंड में 7762, जामताड़ा में 7641, करमाटांड़ में 19,537, कुंडहित में 8431, नाला में 7692 तथा नारायणपुर प्रखंड में 43189 आवेदन अंचल स्तर पर लंबित हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की आवश्यकता बढ़ने से आवेदनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

उपायुक्त ने आवेदन की अधिकता को देखते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा संबंधित कर्मी अपने स्तर पर लंबित आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार प्रक्रियाबद्ध आवेदनों को निष्पादित करें। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान आम नागरिकों को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के अलावा सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

Khabar365newsरांची, झारखंड: भाजपा नेता गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच गए हैं। वह...