
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
एस एस हाई स्कूल पतरातु के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पतरातु के पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करना तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मरक्षा और पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देना था।

सत्येंद्र कुमार ने कहा डरें नहीं, खुलकर पुलिस से करें शिकायत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां छेड़खानी या मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को डर के कारण छिपा जाती हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने छात्राओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे बिना किसी डर के ऐसी घटनाओं की जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों या सीधे नजदीकी पुलिस थाने में दें। पुलिस उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखेगी और त्वरित कार्रवाई करेगी। मौके पर पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन, और एस एस हाई स्कूल के शिक्षक गण मौजूद थे।
Leave a comment