देशब्रेकिंग

पुजारी सत्येंद्र दास का निधन अयोध्या राम मंदिर के थे मुख्य पुजारी

Share
Share
Khabar365news

UP : राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. उन्होंने 85 साल की उम्र में लखनऊ PGI में अंतिम सांस ली. आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था. आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर है.

आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई में सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हुआ है. उनका पार्थिव शरीर PGI से अयोध्या लाया जा रहा है. उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर शिष्य निकल चुके हैं. अंतिम संस्कार कल (13 फरवरी) अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा. हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं.

सत्येंद्र दास ने राम मंदिर की सेवा में करीब 33 साल बिताए. फरवरी 1992 में जब ‘विवादित जमीन’ की वजह से राम जन्मभूमि की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास चली गई थी तो वहां पुराने पुजारी महंत लालदास को हटाए जाने की चर्चाएं होने लगीं. इस बीच 1 मार्च 1992 को बीजेपी सांसद विनय कटियार, विश्व हिंदू परिषद के नेता और VHP के तब के चीफ अशोक सिंघल की सहमति से सत्येंद्र दास की नियुक्ति हुई थी.

1992 में जब उनकी राम मंदिर में नियुक्ति हुई थी, तब उन्हें वेतन के रुपए में हर महीने 100 रुपए मिलते थे. साल 1018  तक सत्येंद्र दास का वेतन सिर्फ 12 हजार रुपए महीना था. 2019 में अयोध्या के कमिश्नर के निर्देश के बाद उनका वेतन 13 हजार कर दिया गया था.  सत्येंद्र दास ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद 1976 में उन्हें अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में व्याकरण विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी मिली थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...