झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आयुष्मान भारत “मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना” के तहत लाभार्थियों के लिए नई बीमा अवधि शुरू

Share
Share
Khabar365news

आयुष्मान भारत” मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 10 फरवरी 2025 को झारखंड राज्य में सूचीबद्ध सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में पुरानी बीमा की अवधि के समाप्त होते ही ,झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से ससमय राज्य में इस योजना की नई बीमा अवधि को लागू कर दिया गया। अब इस बीमा अवधि के दौरान राज्य के सभी सुपात्र लाभुक लाभ ले सकेंगे और पूर्व की भांति सभी सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना निशुल्क इलाज करवा सकेंगे।

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी तथा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत राज्य के 66 लाख से अधिक लाल, पीला एवं हरा राशन कार्डधारी परिवार इस योजना का लाभ ले सकेंगे। साथ ही विभाग द्वारा नई बीमा अवधि से एचबीपी 2022(हेल्थ बेनिफिट पैकेज) लागू की गई है। इसके अंतर्गत 534 नये पैकेज भी शामिल किये गये हैं एवं पुराने पैकजों के रेट रिवाईज किये गये हैं। नये पैकेज के आने से अस्पताल नये रोगों का भी इलाज इस योजनान्तर्गत कर सकेंगे। एचबीपी 2022(हेल्थ बेनिफिट पैकेज) में प्रशासक देखभाल पैकेज (पैलिएटिव केयर पैकेज), उच्च अंत प्रक्रियाएं (हाई एंड प्रोसेस) जैसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, उच्च अंत दवा (हाई एंड ड्रग्स) के पैकेज और उच्च अंत निदान (हाई एंड डायग्नोस्टिक्स) की प्रक्रियायें भी शामिल की गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा टीएमएस (ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम ) के नया वर्जन को भी
झारखण्ड राज्य में लागू किया गया है। झारखण्ड राज्य में योजना हाइब्रिड मोड में संचालित है एवं देश भर में हाइब्रिड मोड में संचालित प्रदेश में झारखण्ड राज्य सबसे पहला राज्य है, जहां टीएमएस 2.0 को लागू किया गया है।

कार्यकारी निदेशक, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने कहा कि अब अस्पतालों को भी काम करने में काफी सुविधा होगी । टीएमएस 2.0 में डॉक्यूमेंट का साइज अब 500 केबी से बढ़ाकर 1 एमबी कर दिया गया है। इससे अस्पताल अब अधिक डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे। इस वर्जन के आने से इस योजना का दुरूपयोग नहीं हो सकेगा ।झारखण्ड स्टेट आरोग्य सोसाईटी द्वारा सभी सूचीबद्ध लगभग 566 अस्पतालों को नये सॉफ्टवेर एवं पैकेजस का ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...