राँची । महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, लालपुर द्वारा संस्था परिसर में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आई.आर.आई.एस. सुपरस्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सक डॉ. सिंधु कुमारी ने 72 से अधिक लोगों की आँखों की जाँच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। जाँच में 12 मरीजों को आगे के उपचार के लिए चिह्नित किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज शुरू किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के पात्र कार्डधारकों की शल्य चिकित्सा निःशुल्क होगी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री देवाशीष राय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आँखों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर नेत्र जाँच अवश्य करवानी चाहिए। शिविर में संस्था के सदस्य रथिन रॉय, धीरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





Leave a comment