Jharkhand

स्कूटी से जा रहे स्कूल प्रिंसिपल पर बम से हमला, मौत

Share
xr:d:DAF5EpP168Y:10,j:1604821981246274664,t:24010606
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अज्ञात आरोपियों ने बम मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह की है, जब प्रधानाध्यापक अपनी स्कूटी से कुछ सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास किसी काम से दोपहिया वाहन से विद्यालय जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर बम फेंका। उन्होंने बताया कि दास को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले का कारण और हमलावरों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। हमला स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल एसडीएम का सामान लेने के लिए स्कूल से निकले थे। करीब 100 मीटर की दूरी पर दो लोग घात लगाकर बैठे थे। प्रिंसिपल भेड़वा नवाडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए।

स्कूल प्रिंसिपल पर बम से हुए हमले के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम गांव में ही कैंप कर रही है। मौके पर वरीय अधिकारी मौजूद हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक स्कूल प्रिंसिपल की पत्नी पहले जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। हालांकि, वर्तमान में वह स्कूल में पढ़ाती भी हैं। हत्या की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...