बिहारब्रेकिंग

भागलपुर में पीएम मोदी के आने से पहले मर्डर, धोनी के साथ खेलने वाले खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

भागलपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट के बीच कॉलेज कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत टीएनबी कॉलेज स्थित सरकारी क्वार्टर में देर रात तृतीय वर्गीय कर्मचारी प्रभु नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रभु नारायण ललमटिया थाना क्षेत्र के  नसरतखनी का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रभु नारायण मंडल भाई सहित कुछ लोगों के साथ भारत पाकिस्तान का मैच देख रहा था। इस दौरान गोली मारने वाला युवक संजीव भी मैच देखने के लिए आया और मैच देख रहा था। मैच समाप्त होने के बाद संजीव झा वहां से चला गया और फिर वापस आया और प्रभु नारायण मंडल पर फायर कर दिया प्रभु को सीने में एक गोली लग गई। वहीं गोली मारने वाला संजीव झा वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल प्रभु को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही अभी परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

वही अस्पताल पहुंचे सिटी डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और घटना के कारण का भी पता लगाया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो प्रभु टीएनबी कॉलेज में कर्मचारी होने के साथ-साथ प्लाटिंग का भी काम करता था जिसके कारण हत्या की बात बताई जा रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट चुकी है। वहीं आरोपी संजीव झां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर हत्या का कारण क्या है। प्रभुनरायन मण्डल भागलपुर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ सद्भावना कप मैच में क्रिकेट खेल चुका था। इस घटना ने प्रशासनिक व्यव्स्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार चुनाव पर हेमंत से बात करने रांची आएंगे तेजस्वी यादव

Khabar365newsबिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक जुलाई को रांची...

झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

हरियाली वापस लाने के की कोशिशें शुरू, 76वें वन महोत्सव पर लगेंगे 25,000 पौधे

Khabar365newsसाहिबगंज : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार...

चतराझारखंडब्रेकिंग

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में चतरा ने मारी बाजी, मिलेगा 10 करोड़ रुपए का पुरस्कार

Khabar365newsचतरा : नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मार्च 2025...

गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 3 लाख के जेवरात किए साफ

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता...