झारखंडब्रेकिंग

दुमका में नदी किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

Share
Share
Khabar365news

दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। महिला रविवार दोपहर स्नान करने के लिए नदी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका 4 बच्चों की मां थी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। रविवार दोपहर वह रोज की तरह काम से लौटने के बाद स्नान के लिए नदी गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब मां के नहीं लौटने पर उसकी बेटी नदी तक उसे खोजने गई, तो वहां केवल उसकी धोए हुए कपड़े पड़े मिले। वह कपड़े लेकर घर लौटी और पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के पति ने गांववालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रातभर नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। 

सोमवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू हुई, तो गांव से करीब 400 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और प्रभारी थाना प्रभारी विवेक विल्सन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और बिना कार्रवाई के शव उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।  
दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandब्रेकिंग

2. बड़ा बाज़ार में धमाका, पहले से रखा था विस्फोटक; 3 की मौत

Khabar365newsबड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...