JharkhandRanchi

वादों के निस्तारण के लिए लोक अदालत सुलभ माध्यम : पीएलवी

Share
Share
Khabar365news



 राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को।
 नशा उन्मुलन तथा डायन बिसाही पर दी गयी जानकारी।
रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 04.02.2025 को ओरमांझी प्रखंड के टुंडाहोली पंचायत भवन में डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी किरण कुमारी, शिला तिग्गा, रंजीत महतो, आशीष बैठा, संतोष कुमार, दीपक गंझू, जगमोहन मुंडा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

पीएलवी किरण कुमारी ने नशा उन्मूलन पर फोकस करते हुए कही कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा से इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। शिला तिग्गा ने कहा कि नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और ध्रूमपान (बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम) सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थो का उपयोग किया जा रहा है। रंजीत महतो ने कहा कि जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि तो होति ही है, साथ ही, सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। आशीष बैठा एवं संतोष कुमार ने संयुक्त रूप सेजे. जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम तथा डायान बिसाही पर जानकारी दी। अलावा इसके पीएलवी ने कहा कि डायन बिसाही एक अंधविश्वास है। डायन बिसाही के नाम पर प्रताड़ित करना अपराध है।
पीएलवी किरण कुमारी व शिला तिग्गा ने सड़क दुर्घटना संबंधित कानून, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन प्राप्त करने के बारे में बतायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन देने के लिए लोगों को कहा।
तैयारी जोरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को
यह भी ज्ञात हो कि 08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में पीएलवी के द्वारा जानकारी दी गयी। उन्होंने कहां कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे आपको समय व धन की बचत होगी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। अंत में डालसा के पीएलवी किरण कुमारी व शिला तिग्गा ने लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बतायी। इसके अलावा झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बतायीं।
यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,
रांची

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...