बिहारब्रेकिंग

6 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, बगीचे में मां को मिली बेसुध बच्ची

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की उसकी मां को एक बगीचे में बेहोश मिली।

पीड़िता के परिवारवालों ने गुरुवार को मनियारी थाने में 6 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है।  वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एफएसएल की टीम घटना से जुड़े एविडेंस को जांच के लिए लेकर गई है।

बताया जा रहा है कि ये घटना 1 मार्च की है। पीड़िता घर में अकेली थी। वह शौच के लिए घर के पीछे गई थी तभी 6 बदमाश उसे पकड़कर बगीचे में ले गये और वहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां को उसकी बेटी बगीचे में बेसुध मिली, जिसके बाद घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

बरही नदी में युवक का पल्सर बहा , स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के प्रयास से युवक की बची जान

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा रांची जाने वाली मुख्य सड़क के बरही...

झारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों की मौत करंट लगने से

Khabar365newsकोडरमा : कोडरमा जिले के मधुवन गांव में गुरुवार शाम एक बेहद...

बिहारब्रेकिंग

भतीजे के साथ चाची 3 बच्चों को लेकर फरार

Khabar365newsबिहार : बिहार के जमुई जिले के भाटचक गांव से एक चौंकाने वाली...

झारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा गोलचक्कर से पुरानी विधानसभा तक जाना होगा पैदल

Khabar365newsजगन्नाथपुर में आयोजित होने वाली भव्य रथ यात्रा और मेले के मद्देनज़र...