Uncategorized

केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली से छेड़छाड़ के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ विशाल मानव श्रृंखला

Share
Share
Khabar365news


रांची | केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा की अगुवाई में केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली के सामने फ्लाईओवर के रैम्प को हटाने की मांग को लेकर विशाल मानव श्रृंखला हरमू रोड श्रद्धानंद चौक से हरमू मैदान तक विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासी मामलों में आदिवासी मुख्यमंत्री सोया हुआ है।सिरमटोली फ्लाईओवर मामला में राज्य सरकार के मंत्री आदिवासी समाज को बरगलाने एवं झूठे वादे कर रहे हैं। हेमंत सरकार के अबुआ सरकार में सिर्फ बाबूआ का पूछ है। हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा केन्द्रीय सरना स्थल से छेड़छाड़ करना आदिवासी समाज के साथ बहुत बड़ा आघात है। प्रकृति महापर्व सरहुल पर्व से पहले इस मामला को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आदिवासी समाज आंदोलन करने पर बाध्य होगा जिसका जवाब देही राज्य सरकार की होगी। मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि फ्लावर का रैंप को शीघ्र अति शीघ्र सरहुल महापर्व से पूर्व उसे फ्लावर रैम को हटा दिया जाए। ताकि शोभा जुलूस किसी तरह का आने-जाने में दिक्कत ना हो। भविष्य में आदिवासियों का किसी भी तरह का धार्मिक सामाजिक स्थलों को छेड़छाड़ ना करें सरकार । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, मुख्य पहान श्री जगलाल पहान,महादेव टोप्पो, मुकेश मुंडा, राकेश मुंडा, अंजन मुंडा, आशीष मुंडा, हेमंत मुंडा, नरेश मुंडा, राजू पहान, मुन्ना हेमरोम, मनीष उरांव, रंजीत उरांव, संदीप उरांव, अक्षत हेमरोम, सुमित टोप्पो, आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...