झारखंडब्रेकिंग

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार 

Share
Share
Spread the love

रांची : रांची पुलिस ने हथियार और अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने खादगढ़ा बस स्टैंड से 3 लोगों को पकड़ा।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम अफीम, एक पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया।  

मिली जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास 3 युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अफीम, अवैध पिस्टल और गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खूंटी से चतरा अफीम ले जाने की बात कबूल की। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच में जुटी है कि अफीम तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
Ranchiझारखंड

नामकुम में खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौके पर मौत

Spread the loveरांची: नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित...

झारखंडब्रेकिंग

रात 1 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद विनय चौबे को रिम्स किया गया शिफ्ट

Spread the loveशराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और...

बिहारब्रेकिंग

बाइक से जा रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत 

Spread the loveबिहार : बिहार के मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत...