जमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक को निशाना बनाकर चार राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की स्थिति और फायरिंग के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Leave a comment