Home Jharkhand बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा सांझी अगजा का आयोजन 13 मार्च को, होली के दिन निकाली जाएगी होली की टोली
JharkhandRanchi

बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा सांझी अगजा का आयोजन 13 मार्च को, होली के दिन निकाली जाएगी होली की टोली

Share
Share

रांची | बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा होली के आयोजन को लेकर आज कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में सुबह 10:00 बजे एक बैठक बुलाई गई.संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण दास मिढ़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने होली के आयोजन को लेकर अपने-अपने विचार पेश किए. सर्वसम्मति से इस बार सांझी लोहड़ी की तर्ज पर सांझी अगजा कार्यक्रम करना तय हुआ, जिसमें आगज की रात 13 मार्च को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मंदिर चौक में पंजाबी परंपरा के अनुसार अगजा जलाई जाएगी. संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि पंजाबी परिवार के लोग काफी लंबे अरसे से अगजा की रात अपने अपने घरों में आटा और गुड़ का मन्न (मोटी रोटी) बनाकर तथा उसमें प्रहलाद रूपी धागा बांधकर उसे श्रद्धाभाव से गोबर के गोईठे जलाकर उसमें पकाते हैं और उसके चारों ओर परिक्रमा कर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं. यह आश्चर्यजनक परन्तु सत्य है कि मन्न (मोटी रोटी) तो पूरा पक जाता है पर प्रहलाद रूपी धागा नहीं जलता. आने वाली पीढ़ी को भी इस परंपरा की जानकारी रहे इसीलिए सांझी अगजा का आयोजन किया जा रहा है.
अन्य तय हुए कार्यक्रम में 14 मार्च को बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा गुरुद्वारा मंदिर चौक से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होली की टोली निकल जाएगी, जिसमें रंग गुलाल और गाजे बाजे के साथ सभी सदस्य कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियों का भ्रमण करेंगे तथा विशेष कर नवजात शिशुओं एवं नव विवाहित जोड़ों के घर जाकर उन्हें होलियाना अंदाज में होली की बधाई देंगे. होली मिलन समारोह का आयोजन 16 मार्च रविवार को किया गया है, जो कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित दयालबाग में रात 8:00 बजे से आयोजित होगा. इस मिलन समारोह में गीत, संगीत,हास्य- व्यंग्य, चुटकुलों से सदस्य एक दूसरे का मनोरंजन करेंगे.इस मौके पर संस्था द्वारा खान-पान के स्टॉल एवं ठंडई की व्यवस्था भी की जा रही है.बैठक का संचालन संस्था के सचिव मुकेश बजाज ने किया,धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सिंह बॉबी ने किया.
आज की बैठक में डॉ सतीश मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,मुकेश बजाज,वेद प्रकाश मिढ़ा,ललित किंगर,नरेश पपनेजा,अश्विनी सुखीजा,रणजीत सिंह बॉबी, मोहन खीरबाट, कामराज खत्री एवं जितेंद्र मुंजाल उपस्थित थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

राज्य के पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान अन्य विभागो के समन्वय से...

Jharkhand

झारखंडी भाषाओं के हक में उमड़ा जनसैलाब, 10 हजार लोगों ने निकाला भाषा मार्च

30 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, बंधु तिर्की बोले- भाषा की...

Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।

प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र...