झारखंडब्रेकिंग

नशा से होता है जन, जीवन और समाज प्रभावित : राजेश कुमार सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 47 पर किया फोकस

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.03.2025 को सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी, बरियातू रांची में नशा उन्मुलन, नशा से होनेवाले दुष्प्रभाव एवं महिलाओं पर केंद्रित किये गये कानून पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, लाईफ सेवर्स एनजीओ के अतुल गेरा, सीआईडी से रिजवान अंसारी, एनसीबी से मनोहर मंजूल, आनंद कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार, पीएलवी सम्पा दास, प्रीति पाल, मध्यस्थ पी.एन. सिंह, लाईफ सेवर्स एनजीओ के अतुल गेरा, सीआईडी-डीएसपी, श्रीमति नेहा बारला, संत जेवियर स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाए एवं राजा वर्मा व अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने मानव औषधियां और मनःप्रभावी पदार्थ-1985 के अधीन अफीम, गांजा, हिरोईन, ब्राउन शुगर का व्यापार करना तथा अफीम की खेती करने से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी एवं औषधि और प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इसके अलावा एनडीपीएस, एनसीबी तथा संविधान के अनुच्छेद – 47 के संबंध में फोकस किया। श्री सिन्हा ने महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में भी विस्तार से चर्चा किये।
लाईफ सेवर्स एनजीओ के अतुल गेरा के द्वारा भी नशा उन्मूलन पर प्रकाश डाला गया, उन्होंने नशा से होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न कर मनुष्य स्वस्थ रहता है। नशा शरीर की गुणवत्ता को समाप्त कर देता है। इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। नशा से परिवार का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति होता है, जिसका भरपाई कदापी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि नशा के आदि व्यक्ति का पूरा पैसा नशा करने में खर्च होता है, जिसका प्रभाव उसके परिवार पर पड़ता है और परिवार नष्ट हो जाता है। नशा का आदि व्यक्ति पागलों की तरह इधर-उधर घुमता रहता है, जिससे उसका मान-सम्मान भी समाप्त हो जाता है।
आनंद कुमार ने कहा कि नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है, जो हमारे समाज में आम है। अच्छी शिक्षा के अभाव में लोग कम उम्र में ही नशा जैसे अन्य शारीरिक परिणामों का शिकार हो जाते हैं और आजीवन नशे की लत में रहते हैं। नशा मुक्ति का अर्थ होता है किसी व्यक्ति या समाज को नशे से मुक्त करना, अर्थात् नशे का सेवन करने से बचाव या उसकी नशा को दुर करने का प्रयास है।
सीआईडी-रिजवान अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा के चपेट में आकर नशीली पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग अपने अनमोल जीवन को नष्ट कर रहे है। नशा से पूरा घर-परिवार बरबाद हो जाता है। नशा के रोकथाम के लिए कई कार्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।
यह भी ज्ञात हो कि अन्य वक्ताओं ने भी नशा उन्मूलन पर फोकस किये और महिला से बनाये गये कानून पर चर्चा किये।
यह भी ज्ञात हो कि 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बादे में भी लोगों को मौके पर जानकारी दी गयी। पीएलवी सम्पा दास व प्रीति पाल के द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना एव ंदहेज प्रथा तथा डायन बिसा पर तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया गया तथा उनके बीच नशा से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की होगी भर्ती,

Khabar365newsझारखंड पुलिस में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों की बड़ी बहाली की तैयारी...

BreakingJharkhandझारखंड

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का कहर,

Khabar365newsसरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ात...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में बैंक से 7 करोड़ का सोना लूटा

Khabar365newsबरही (हजारीबाग) में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की...

BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की कटकर मौत

Khabar365newsकोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...