Hazaribagh

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कई सूखे पेड़ दुर्घटना को दे रहें हैं आमंत्रण

Share
Share
Khabar365news

सांसद मीडिया प्रतिनिधि ने अधीक्षक को कराया अवगत, कहा मरीजों और उनके परिजनों के हितार्थ जल्द हटवाए सूखे पेड़ अन्यथा हो सकती है दुर्घटना

अधिक्षक ने किया आश्वस्त, कहा जल्द इसे हटाने की करेंगे कार्यवाही

हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के ट्रॉमा सेंटर और लेबर रूम वाले बिल्डिंग के बाहर दो खजूर के सूखे पेड़ और अस्पताल परिसर स्थित पार्क में कई सूखे वृक्ष दुर्घटना को आमंत्रण दे रहें हैं। ये सूखे पेड़ ऐसे जगहों पर हैं जहां मरीजों और उनके परिजनों का हमेशा जमावड़ा रहता है और यहां से हमेशा लोगों का आना जाना तादात में लगा रहता है। बावजूद इसके शायद अस्पताल प्रबंधन को ये सूखे पेड़ नहीं दिखते हो ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की सेवा में सदैव सक्रियरूप से सेवारत रहने वाले सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस मामले से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. अनुकरण पूर्ति को अवगत कराते हुए तत्काल इसे जरूरतमंद मरीजों और परिजनों के हितार्थ सुरक्षित तरीके से हटवाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है। रंजन चौधरी ने उन्हें यह भी बताया कि इन सूखे पेड़ों को अगर समय रहते नहीं हटाया गया तो अस्पताल परिसर में इलाज करने आने वाले लोगों को जान- माल की बड़ी क्षति हो सकती है। सुपरिटेंडेंट ने रंजन चौधरी को आश्वस्त किया कि जल्द ही अस्पताल परिसर के सूखे पेड़ों को हटाने की दिशा में उचित कार्यवाही की जाएगी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...