झारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज : साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया से 5 पहाड़ियां बच्चों की मौत से हड़कंप, गांव में डॉक्टरों ने लगाया शिविर

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में ब्रेन मलेरिया से अब तक पांच पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई है। मामला मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव का है। अभी भी दर्जन भर बच्चे और युवा इस बीमारी से पीड़ित हैं। रविवार को नगर भीठा ग्राम प्रधान ने घटियारी गांव के झामुमो कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही डीसी ने स्वास्थ्य टीम को नगर भीठा गांव भेजा। जहां बीमार बच्चों का टीम ने ब्लड सैंपल लिया है एवं प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया है। सीएचओ ने बताया कि ब्लड टेस्ट के लिए दुमका भेजा जाएगा। फिल्हाल दवा दी जा रही है।

क्या कहा सीएस ने
सिविल सर्जन प्रवीण स्थालिया ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। ये मौतें ब्रेन मलेरिया से होने की जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है। सोमवार को सभी अधिकारी उस गांव में पहुंचकर बीमारी का जायजा लेंगे। अगल-बगल गांव को भी देखा जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है। 

बीमारी से जिन बच्चों की हुई मौत

  • जीता पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता चांदु पहाड़िया, 12 मार्च को मौत,
  • विकास पहाड़िया (आयु पांच वर्ष), पिता असना पहाड़िया, 19 मार्च को मौत,
  • बेफरे पहाड़िया (आयु चार वर्ष), पिता गुल्ली पहाड़िया, 20 मार्च को मौत,
  • एतवारी पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता बिजु पहाड़िया, मौत 22 मार्च,
  • सजनी पहाड़िन (आयु तीन वर्ष), पिता सोमरा पहाड़िया, मौत रविवार 23 मार्च 
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...