झारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ : पाकुड़ जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुआ है। मामला महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखापाड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में 54 वर्षीय जलाल शेख की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के पीछे की वजह दो परिवारों के बीच लंबे समय से चला जमीन विवाद है। आपस में भिड़ने वालों में एक पक्ष में जलाल शेख, लोखू शेख, जोसना बीबी और सलमा बीबी थे। वहीं दूसरे पक्ष में मोमिना बीबी, साफिरुल शेख, तकदीर शेख और शबनम बीबी शामिल थी

जानकारी के मुताबिक विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। फिर मामला हिंसक हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जलाल शेख के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों को पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में भी ले जाया गया है।

आपस में हुए इस विवाद की जानकारी मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं हत्या के मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...