झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव बरामद, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका 

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में यशपुर फाटक के पास रेलने ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। महिला के गर्दन, दोनों हाथ और नाजुक अंगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। 

रविवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गयी होगी और शव को रेलवे ट्रैक पर इस तरह रखा गया कि यह हादसा या आत्महत्या लगे। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सब-इंस्पेक्टर जयराज चौधरी ने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला के साथ गलत हरकत हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक शव की पहचान नहीं होती, तब तक कोई ठोस जानकारी देना मुश्किल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान के लिए प्रयास जारी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...