झारखंडब्रेकिंग

चाईबासा बाल सुधार गृह से 21 बच्चे फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप 

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से 21 बाल बंदी फरार हो गए। यह घटना मंगलवार की शाम की है। जानकारी अनुसार शाम को बाल सुधार गृह के अंदर बाल बंदी खेल रहे थे तभी अचानक उनका आपस में झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद कैदियों में मारपीट में शुरू हो गई। उसके बाद गेट तोड़कर बाल बंदी फरार हो गए। बाल कैदियों ने भागने के क्रम में गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर भी जानलेवा हमला किया है। सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। फिर उन्होंने गेट का ताला तोडा और फरार हो गये। 

जानकारी के अनुसार, 21 बाल कैदी फरार हैं। भागने वाले बाल कैदियों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंचे हैं। सम्प्रेक्षण गृह में लगभग 85 बच्चे बंद थे। बाल बंदियों के गेट तोड़कर भागते हुए किसी व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि बाल सुधार गृह से बाल बंदियों के भागने की खबर मिलने के बाद पुलिस सम्प्रेषण गृह पहुंचे हैं। सम्प्रेक्षण गृह में लगभग 85 बच्चे बंद थे. जिसमे से 21 बाल बंदी भागे हैं। कुछ बच्चों को ट्रेस कर लिया गया है। इसके लिए जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

पतरातू PVUNL में मजदूर की मौ*त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsरामगढ़ जिले के पतरातु एनटीपीसी पीवीयुएनल में काम करने के दौरान इरफान...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वोट चोरी के आरोपों पर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

Khabar365newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट चोरी के आरोपों पर...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नौकरी के नाम पर 500 महिलाओं से ठगी का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा :जिले के करमाटांड़ प्रखंड में शिक्षिका के रूप में रोजगार देने...