झारखंडब्रेकिंग

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से हमला

Share
Share
Khabar365news

देवघर : देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। हालांकि महिला ने अपनी सूझबूझ से ऐसा होने से खुद को बचा लिया। दरअसल आरोपी शबीर हुसैन (50) ने नौकरी का प्रलोभन देकर महिला को अपने घर बुलाया था। आरोप है कि घर पहुंचने पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने  विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव में महिला ने आरोपी को धक्का दिया। इस दौरान आरोपी के पेट में भी चाकू लग गया। महिला ने बाथरूम में खुद को बंद कर पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी पसिया गांव का रहने वाला है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला धनबाद की रहने वाली है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...