बिहारब्रेकिंग

बिहार में लड़की के पैरों में कीलें ठोककर हत्या, नमक डालकर नदी किनारे दफनाया 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में 16 वर्षीय रीमा कुमारी का शव गुरुवार को सियारी नदी किनारे गड्ढे में दफनाया हुआ बरामद किया गया। मृतका के दोनों पैरों में लोहे की कीलें ठोकी गई थीं और शरीर पर नमक छिड़का गया था। रीमा कुमारी, बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव की रहने वाली थी और दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह मंगलवार शाम से लापता थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने बुधवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में किशोरी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं।

रीमा की बड़ी बहन कांति देवी ने अपने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कांति का दावा है कि हत्या के बाद आरोपी के पिता ने फोन कर ‘गलती हो गई है’ कहते हुए मामला सुलझाने की बात की थी। फिलहाल पूरा आरोपी परिवार फरार है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है और पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। रीमा की क्रूरतापूर्ण हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में सुरक्षाबलों–माओवादियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत; राहगीर घायल, धनबाद रेफर

Khabar365newsजामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस...

Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

लंदन में झारखंडी संस्कृति की गूंज, हेमंत-कल्पना का गीत-संगीत से भव्य स्वागत

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विदेश...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कुशमहा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsसोनारायठाडी जेपी पत्रकार थाना क्षेत्र के कुशमाहा रेलवे ट्रैक के समीप एक...