Hazaribagh

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंसा नरसंहार के समान, केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करे : विनोद कुशवाहा

Share
Share
Khabar365news

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई हिंसक घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव विनोद कुशवाहा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विनोद कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ यह हमला सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ किया गया एक जघन्य अपराध है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि वहां पर खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। विनोद कुशवाहा ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों और नागरिकों को एक स्वर में आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए और शांति व एकता का संदेश देना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...