BreakingJharkhandRanchi

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अपने चार महिने का वेतन दे कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे- डॉ इरफान अंसारी

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। डॉ इरफान अंसारी ने इस हमले को भारत की आत्मा पर हमला बताया है। इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अपने चार महिने का वेतन दे कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के अपने एक्स हैंडल पर किया है।

हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी ने पोस्ट के जरिये कहा कि ‘जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता पर हमला है बल्कि उन्होंने भारत की आत्मा और प्रत्येक भारतवासी पर हमला किया है। इस घटना ने मुझे काफी अंदर तक झकझोर दिया है। मैंने फैसला लिया है कि शहीद परिवारों को “मैं अपने 4 महीने का वेतन श्रद्धांजलि के तौर पर दूंगा” यह मेरा फर्ज है कि मैं पीड़ित परिवारों के इस दुख में उनके साथ खड़ा रह सकूं। शहीदों का बलिदान अमूल्य है। परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...