झारखंडब्रेकिंग

रांची में चौकीदार भर्ती की शारीरिक जांच और दौड़ परीक्षा 24 से 26 मई तक खेलगांव स्टेडियम में

Share
Share
Khabar365news

रांची

रांची जिले में चौकीदार भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और दौड़ परीक्षा बिरसा मुण्डा एथेलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन दिन—24 मई, 25 मई और 26 मई 2025 को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 5:00 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी और रजिस्ट्रेशन का समय 5:15 बजे निर्धारित किया गया है।

समय सारणी और एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा के लिए क्रमांकवार समय सारणी और योग्य अभ्यर्थियों की सूची रांची जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://ranchi.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।
योग्य अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे लिंक पर क्लिक कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। डाउनलोड के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरना अनिवार्य है। दूरदराज प्रखंडों से आनेवाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खेलगांव परिसर में निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। हालांकि, भोजन आदि की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Breakingब्रेकिंग

भतीजी की शादी से पहले मचा मातम,

Khabar365newsबकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...