झारखंडब्रेकिंग

बोकारो पहुंच कर पीड़िता से मिले रघुवर दास, कहा- आदिवासी विरोधी है हेमंत सरकार

Share
Share
Khabar365news

बोकारो

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को बोकारो के नारायणपुर गांव पहुंचकर उस आदिवासी युवती से मुलाकात की, जिसने हाल ही में एक कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश को साहसपूर्वक विफल कर दिया था। दास ने पीड़िता की बहादुरी की सराहना करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
दास ने कहा कि युवती ने “अब्दुल नाम के दरिंदे” द्वारा किए गए जबरदस्ती के प्रयास को अपनी हिम्मत से नाकाम किया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने आरोपी को मुआवजा दे दिया, लेकिन बहादुर आदिवासी युवती की सुध तक नहीं ली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे राज्य सरकार का ‘वोट बैंक की राजनीति’ और ‘तुष्टिकरण’ करार दिया। उन्होंने कहा, “जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के नाम पर बनी यह सरकार आज सबसे बड़ी आदिवासी विरोधी बन चुकी है।” दास ने दावा किया कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता पीड़िता व उसके परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

दशकों की सेवा नजरअंदाज: फुरकान अंसारी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5-8 जून: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, मजदूर की मौत के बाद हाईवे जाम

Khabar365newsजामताड़ा थाना क्षेत्र के बासनली मोड़ पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार...