Jharkhand

भारत सरकार के गलत नीतियों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news


जिले के फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के द्वारा 7 फरवरी से 9 फरवरी तक देश के 81 करोड गरीब लाभुक को 72 घंटा राशन से वंचित होना पड़ा । धरना स्थल में हजारीबाग के सभी प्रखंडों के 1385 जन वितरण विक्रेता अपने 11 सूत्री लंबित मांगों के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। हजारीबाग जिला के सभी प्रखंडों के डीलरों ने अपनी अपनी समस्या धरना के माध्यम से रखा । गोदाम से कम अनाज मिलना । डीलरों को समय पर अनाज ना मिलना।नेटवर्क की समस्या ,वेट मशीन की समस्या, 2G पोस मशीन की समस्या। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिशन जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने कहा यह धारणा झारखंड के 25000 जन वितरण विक्रेता का अंतिम धारणा नहीं है। अगर हमारी मांगे सरकार नहीं मानती है तो आज 72 घंटा दुकान बंद किए हैं आने वाले दिन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे । आज पूरे देश के पीडीएस डीलर अपने अपने जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। अगर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार डीलरों को 50,000 मानदेय नहीं देती है तो पुनः आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार किया जाएगा। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने कहा की 22 मार्च 2023 को पूरे देश के जन वितरण विक्रेताओं ने दिल्ली पार्लियामेंट का घेराव करेंगे। धरना के माध्यम से हजारीबाग के उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर धनेश्वर प्रसाद महतो ,दिलीप पासवान ,मोहम्मद जलील,गोपाल राम ,गोविंद गोप ,डोमन पांडे, राम प्रकाश वर्मा, अरुण कुमार राणा, मनोहर राम ,आरती देवी ,बिंदु देवी अजय गुप्ता,जगरनाथ महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...