जमशेदपुर। गणेश विसर्जन के दौरान विवाद के बाद जमशेदपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुए पथराव में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और पथराव की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Leave a comment