
लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
लोहरदगा: झालसा रांची के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकमल मिश्रा एवं डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया पीएलवी शाहिद हुसैन एवं इजहार अहमद के द्वारा तिसिया बाज़ार एवं गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को डालसा से मिलने वाला सहायता मध्यस्थता डायन प्रथा बाल विवाह कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका, कार्यों और उपलब्ध कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न कानूनी प्रावधानों, जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और उनके माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
यह अभियान झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसके तहत पीएलवी अपने कार्यक्षेत्र की पंचायतों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।





Leave a comment