लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट
लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज लोहरदगा जिले के सभी थाना प्रभारियों के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन के संचालन एवं उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्राप्त ब्रेथ एनालाइजर मशीनों का जिले के सभी थानों में वितरण किया जाना है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को आमंत्रित कर मशीन के सही संचालन, उपयोग एवं जांच की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वाहन जांच अभियान के दौरान इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान जिले में लंबित हिट एंड रन (Hit and Run) मामलों की भी सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा हिट एंड रन मामलों के निष्पादन में तेजी लाना है।





Leave a comment