रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु । प्रशासन जब खुद चलकर आम जनता की चौखट पर पहुंचता है, तो विकास की उम्मीदें और भी मजबूत हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पतरातु प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र भंडारगढ़ा और पालनी गांव में देखने को मिला, जहां रामगढ़ के उपायुक्त (DC) ऋतुराज ने खुद पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
दुर्गम रास्तों से होते हुए गांव पहुंचे उपायुक्त को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। डीसी ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और धरातल पर चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी।





Leave a comment