Home Active साहेबगंज में हुई कैटरिंग संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने चास एसडीओ के बॉडीगार्ड और देवघर विधायक के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

साहेबगंज में हुई कैटरिंग संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने चास एसडीओ के बॉडीगार्ड और देवघर विधायक के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share
Share

साहेबगंज में हुई कैटरिंग संचालक मुन्ना साह (45) की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. साहेबगंज पुलिस ने बोकारो जिले के चास अनुमंडल के एसडीओ के अंगरक्षक पवन कुमार और देवघर के विधायक सुरेश पासवान के अंगरक्षक रूपेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरी घटना आपसी रंजिश और पुरानी कहासुनी का नतीजा बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक मुन्ना साह और आरोपी सिपाही पवन पड़ोसी थे. करीब एक महीना पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था. दीपावली की रात जब मुन्ना पूजा-पाठ के बाद घर से बाहर निकले, तो पवन और रूपेश बाइक से वहां पहुंचे. पवन बाइक से उतरकर मुन्ना से बहस करने लगा और गुस्से में आकर अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली चला दी. सूत्रों के मुताबिक, बीच-बचाव के दौरान गोली रूपेश के हाथ को छूते हुए सीधे मुन्ना साह के सिर में जा लगी. गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें साहेबगंज जिला सदर अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बाद में भागलपुर के मायागंज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

साहेबगंज के एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अंशु कुमार शाह के आवेदन पर मामला दर्ज कर तुरंत छापेमारी की गई और दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया. एक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही पवन बिना छुट्टी लिए अपनी सरकारी सर्विस पिस्तौल लेकर साहेबगंज आया था. नियमों के अनुसार, अवकाश पर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को अपनी हथियार थाने या बैरक में जमा करनी होती है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

छठ पर्व को लेकर धुर्वा डैम पर NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अभिजीत गोराई की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

रावटरा में सड़क हादसे में अभिजीत गोराई की मौत के बाद आक्रोशित...

BreakingCrimeJharkhandRamgahRamgarh

भुरकुंडा न्यू बैरक खदान स्थित पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रामगढ़ । झारखंडAnchor: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा न्यू बैरक स्थित बंद पड़ी...