रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू थाना अंतर्गत पालू मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग मैक्स लाइफकेयर हॉस्पिटल के समीप सोमवार की रात दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पतरातू थाना अंतर्गत पालू गांव निवासी रामा उरांव और बुढ़मू थाना अंतर्गत बींजा बाजार निवासी प्रकाश गंझू के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार बींजा निवासी प्रकाश गंझू पतरातू बाजार से बाइक से घर लौट रहा था।
इसी दौरान मैक्स हॉस्पिटल के पास पालू की ओर से आ रहे रामा उरांव की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने प्रकाश गंझू को मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल और रामा उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया।





Leave a comment