Home हजारीबाग थाना प्रभारी श्रवण कुमार की कुशल रणनीति से चोरीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार और विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
हजारीबाग

थाना प्रभारी श्रवण कुमार की कुशल रणनीति से चोरीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार और विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Share
Share

हजारीबाग। अपराध और अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई के बीच बरही अनुमंडल के पदमा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए मालवाहक वाहन को उठाने वाले दो जैक और एक 12 वोल्ट की बैटरी भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 21 अक्टूबर 2026 एवं 2 नवंबर 2026 की रात ग्राम सुजी निवासी दीपक देव के घर तथा राम प्रसाद महतो के टेंट हाउस, बिहारी से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मालवाहक वाहन उठाने वाले जैक और 12 वोल्ट की बैटरी की चोरी कर ली थी। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को पदमा ओपी (बरही) में आवेदन प्राप्त होने के बाद कांड संख्या 410/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं पुलिस निरीक्षक बरही के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। थाना प्रभारी ने अपनी सूझबूझ, सक्रियता और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए पुलिस टीम के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और मामले में संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ग्राम बिहारी निवासी विक्रम कुमार (19 वर्ष), पिता ईश्वर प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। वहीं, मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में चोरी के अन्य सामानों की बरामदगी के साथ-साथ संलिप्त तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

दो जैक और एक बैटरी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मालवाहक वाहन उठाने वाले दो जैक तथा एक 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम कुमार और विधि-विरुद्ध बालक को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा जा रहा है।

श्रवण कुमार की सक्रियता की हो रही सराहना

इस पूरी कार्रवाई में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता और अपराध अनुसंधान के प्रति गंभीरता विशेष रूप से सराहनीय रही। मामला दर्ज होने के अगले ही दिन पुलिस टीम ने कार्रवाई को निर्णायक दिशा देते हुए गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी सुनिश्चित की। उनकी कार्यशैली यह दर्शाती है कि यदि पुलिस अधिकारी तत्परता, मजबूत इच्छाशक्ति और टीम भावना के साथ काम करें तो अपराधियों के लिए कानून से बच पाना आसान नहीं है।

छापेमारी दल में पदमा ओपी प्रभारी पु०अ०नि० श्रवण कुमार, पु०अ०नि० मनोज कुजूर, स०अ०नि० जीवन किशोर लकड़ा तथा रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल थे।

पदमा ओपी पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। साथ ही अपराधियों को भी स्पष्ट संदेश मिला है कि चोरी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

पुलिस के सामने फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की अहम भूमिका, पुलिस की सतर्कता से...

हजारीबाग

लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा विशेष अभियान : एसपी

हजारीबाग। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा...