Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में आ गई है. मंगलवार की सुबह NDRF के जवानों की एक विशेष टीम रांची स्थित प्रसिद्ध धुर्वा डैम पहुंची और वहां सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. छठ पूजा के दौरान जलाशयों और नदी तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए NDRF ने धुर्वा डैम परिसर और आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च व रूट मार्च निकाला.





Leave a comment