मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठत किया गया।गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०भी० फुटेज, मोबाईल के तकनिकी विश्लेषण एवं गुप्तचर के मद्द से कांड का उदभेदन करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधी 1. संजय कुमार सिंह एवं 2. बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से दो मोबाईल, उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार तथा हत्या करने में प्रयुक्त लकड़ी की बेंत बरामद किया गया। अनुसंधान के कम में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि अपराधियों एवं मृतक के बीच शराब पीने के बाद, आपस में लड़ाई-झगडा हुआ था, इसी कारण दोनों अपराधियों के द्वारा मृतक बिट्टू सिंह को गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से मारपीट किया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया, जिसके उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी।
जप्त सामान की विवरणी –
- हत्या करने मे प्रयुक्त एक लकड़ी का बेंत ।
- अभियुक्त का दो मोबाईल ।
- घटना में प्रयुक्त एक कार।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
अप्रा०अभि०
- संजय कुमार सिंह उम्र करीब 30 वर्ष पिता बिरेन्द्र कुमार सिंह
अप्रा०अभि० 2.सा० क्वार्टर न०-बी0 (ii) / 265 शर्मा रोड थाना धुर्वा जिला रांची। बॉबी विश्वकर्मा उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुरेश विश्वकर्मा सा०
संजय कुमार का अपराधिक इतिहासः-
लाह फैक्ट्री हिन्दपीढी थाना हिन्दपीढी जिला रांची। 1. धुर्वा थाना कांड सं0-232/22, दि०-31.08.22, धारा-279/427 भा०द०वि०। 2. धुर्वा थाना कांड सं0-103/18, दि०-11.05.18, धारा-323/341/342/34 भा०द०वि०।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी-
- श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची।
- श्री अनील कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी धुर्वा थाना, रॉची।
- पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना, रॉची।
- पु०अ०नि० हीरालाल साह, धुर्वा थाना, जिला रॉची।
- पु०अ०नि० गगन ठाकुर, तकनीकी शाखा, रॉची। 6.स०अ०नि० बलेन्द्र सिंह, तकनीकी शाखा, रॉची
- धुर्वा थाना के सशस्त्र बल।





Leave a comment