JharkhandRanchi

रांची के मनीष कुमार को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

रांची: के लेखक एवं समाजसेवी मनीष कुमार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उनके सामाजिक कार्य और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। वर्ल्ड कल्चर डिपार्टमेंट, नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से चयनित 84 लोगों को उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाने की बात कही गई।मनीष कुमार वर्तमान में पतराहातु स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बैंकिंग सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों और नेतृत्व गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। इसी क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें Honorary Doctorate से सम्मानित किया गया।मनीष कुमार लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी अब तक ‘VIRA’, ‘4 FACTOR’ और ‘VIRA हिंदी’ नामक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं उनकी चौथी पुस्तक ‘MS (The Change Agent)’ जल्द प्रकाशित होने वाली है। उनके लेखन में सामाजिक सरोकार, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है।मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होने के बाद मनीष कुमार ने इसे अपने सामाजिक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणादायी सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। स्थानीय स्तर पर भी उनके इस सम्मान को लेकर शुभचिंतकों और परिचितों ने बधाई दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू प्रखंड परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का धरना प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु केंद्र सरकार के MMDR कानून के विरोध...

ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...