झारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे विधि-व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई है, जिसमें राज्य स्तर के तमाम आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़ेंगे। 

बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध, साइबर क्राइम, अवैध हथियारों की तस्करी, घुसपैठ, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, भूमि विवाद, मॉब लिंचिंग, खास लोगों की सुरक्षा, अदालतों की सुरक्षा, सांप्रदायिक तनाव, एसिड अटैक, अवैध खनन, शराब और लॉटरी जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। 

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने मार्च में एक उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें त्योहारों को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर जरूरी निर्देश दिए गए थे। आज की बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने इस बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...