झारखंडब्रेकिंग

इस लिंक से करे चेक JAC 10वीं का रिजल्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका

1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
2. टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
3. इसे भेजें 5676750 पर।
4. कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा।

डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

1. डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
2. आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3. “Education” सेक्शन में “JAC” विकल्प चुनें।
4. मांगी गई जानकारी भरें और अपनी 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।

JAC की वेबसाइट पर भी रिजल्ट रहेगा उपलब्ध
छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं:
 jacresults.com 
 results.digilocker.gov.in 
रिजल्ट जारी होते ही इन साइट्स पर काफी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार कोशिश करें। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...