झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में नक्सलियों ने रोड रोलर को किया आग के हवाले, सड़क निर्माण एजेंसी से मांगी लेवी 

Share
Share
Khabar365news

खूंटी : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों का कहर देखने को मिल है। पीएलएफआई नक्सलियों ने खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर को आग के हवाले कर दिया। घटना रायकेरा गांव के पास की है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना देर रात की है जब नक्सलियों ने मौके पर पहुंचकर रोड रोलर में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद रनिया थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा वाहन जल चुका था। 

घटना के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने निर्माण एजेंसी से पैसे देने की मांग की है। यह पर्चा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस पर्चे से साफ है कि घटना के पीछे पीएलएफआई नक्सलियों का हाथ है। पुलिस को घटनास्थल पर रोड रोलर के ऊपर एक हाईटेंशन बिजली का तार भी गिरा हुआ मिला। शुरू में आशंका जताई गई थी कि आग तार गिरने की वजह से लगी, लेकिन बाद में मिले पर्चे से यह स्पष्ट हुआ कि यह नक्सलियों की साजिश थी। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...