झारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में नायशा सरकार ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण, NCERT योग ओलंपियाड के लिए चयनित

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा नायशा सरकार ने देहरादून स्थित सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजित CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड 2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस उपलब्धि के चलते नायशा का चयन जून 2025 में कन्याकुमारी में होने वाले NCERT राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में CISCE बोर्ड के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।

इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड क्षेत्र से कुल पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें देवनिष्ठा, श्रुति और नंदिनी शामिल हैं। वहीं, रांची के मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल की दिव्या माझी ने शीर्ष 10 में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

CISCE बिहार-झारखंड की योग कोच राफिया नाज़ ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा, “अथक प्रयास से सब कुछ संभव है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जो हार नहीं मानते, वही मंजिल पाते हैं।”

बिशप स्कूल नामकुम के प्राचार्य और CISCE खेलों के क्षेत्रीय प्रमुख प्रिंसिपल एडविन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी बच्चे मेरे लिए चैंपियन हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने हमारे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सामने रुई-गद्दा दुकान में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ठीक सामने रुई...

झारखंडब्रेकिंग

पतरातू प्रखंड के आजसू कार्यकर्ता बलिदान दिवस में रांची रवाना हुए

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुआजसू पार्टी के स्थापना दिवस सह बलिदान...

Hazaribaghझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : बडम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबागन के बडम बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े...

झारखंडब्रेकिंग

BJP : पार्टी मस्त, कार्यकर्ता सुस्त, कार्यक्रम पस्त

Khabar365newsप्रदेश भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भी लगता है कि लगाव...