Jharkhand

जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री ज्ञानी प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में की गई ।इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्रकुमार यादव विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव श्री विनोद कुशवाहा रहे । इस बैठक में जिला प्रभारी अजय सिंह ने उपस्थित लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि दिनांक 11 फरवरी को आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में साहिबगंज जिला में होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के शुभारंभ में जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस जन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। जिलाध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि एक महीना के अंदर जिला प्रकोष्ठ एवं प्रखंड प्रकोष्ठ को सशक्त करते हुए पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे ।किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञानी प्रसाद मेहता ने कहा कि जल्द से जल्द प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा ।इस कार्यक्रम का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद कुशवाहा, श्याम मेहता, राजेंद्र मेहता द्वारिका प्रसाद ,सुनील मेहता, कृष्णा कुमार सिंह ,महेंद्र प्रसाद मेहता ,गुरुदेव सिंह, अनिल कुमार ,अरुण प्रसाद ,राम रतन सिंह ,बैजनाथ रजक ,बबलू मेहता, महेश रजक, पारस मेहता, ज़िला मीडिया प्रभारी निसार खान ,केडी सिंह, दिलीप कुमार रवि, गुड्डू सिंह ,शिव कुमारी सोनी ,विजय कुमार सिंह ,कैलाश पति देव ,काशीफ़ रजा ,जुबेर खान, मुगेश्वर चौधरी ,अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...