Biharझारखंडबिहार

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी ताबड़तोड़ गोली

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद अपराधी युवकों की बाइक, मोबाइल, सोने की चेन और ब्रेसलेट भी लूटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब स्थानीय युवक दौड़ने निकले, तो दोनों पीड़ितों को अलंग के किनारे बेसुध हालत में पाया। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था और मदद के लिए आवाज लगा रहा था।

मृतक की पहचान हरिओम कुमार (30) के रूप में हुई है, जो धमौल गांव (परसा बाजार, संपतचक) का निवासी था। घायल युवक रवि कुमार (28) नवादा गांव का रहने वाला है। दोनों युवक कॉर्निस बनाने और वीडियो शूटिंग का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने हरिओम को कनपटी पर दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रवि को सीने के पास गोली लगी है। ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। रवि को प्राथमिक इलाज के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...