झारखंडब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने किया पौधारोपण, सामग्री भी बांटी

Share
Share
Khabar365news

रांची  : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ द्वारा 27 मई से 5 जून तक “स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” विषय पर दस दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा परिसर में 251 पौधों का रोपण एवं कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की इस पर्यावरणीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मुहिम विद्यालय परिसर से शुरू होकर पूरे राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाएगी। उन्होंने कहा, “वृक्ष भगवान शिव की तरह हैं, जो विषरूप कार्बन डाइऑक्साइड को स्वयं में समाहित कर समाज की रक्षा करते हैं।”

संघ के महासचिव राहुल कुमार ने अभियान की गंभीरता को रेखांकित करते हुए जल, जंगल और ज़मीन के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “निर्मल जल, स्वस्थ जंगल और शुद्ध भूमि के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।” महासचिव राहुल कुमार ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में मोरहाबादी मैदान में भी पौधारोपण व झोला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रभात, कोषाध्यक्ष अंशुमन, संयुक्त सचिव संदीप, ओम प्रकाश, लोकेश, शुभम, अविनाश, पंकज, अजीत, अभियंता प्रमुख बृजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता श्रवण कुमार, अभिनेंद्र कुमार, मोतीलाल पिंगुवा, अमरेश कुमार, हेमंत लोहानी सहित कई अभियंता एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...