झारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JAC इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर सभी छात्रों को दी बधाई 

Share
Share
Khabar365news

JAC ने आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शनिवार को जैक परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इंटरमीडिएट विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को रिजल्ट आने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ‘झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं)-कॉमर्स और साइंस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं, जोहार करता हूं।’ 

बता दें कि इंटरमीडिएट 2025 विज्ञान में 99 हजार 131 छात्रों ने परीक्षा दिया था। वहीं कॉमर्स में 22 हजार 175 छात्रों ने परीक्षा दिया था। इस बाद कॉमर्स में 91.02 प्रतिशित छात्र सफल हुई है। कॉमर्स में लातेहार जिला ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। साइंस में भी लातेहार जिला का अच्छा प्रदर्शन है। इस साल का साइंस का रिजल्ट पिछले साल से 7 फीसदी बेहतर है। दोनों स्ट्रीम में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है।

साइंस में टुंडी रोड, धनबाद की रहने वाली अंकिता दत्ता ने स्टेट टॉप कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अंकिता ने कुल 477 अंक प्राप्त किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 95.4 है। अंकिता प्लस 2 गोविंदपुर राज्यकीयकृत हाई स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता प्रलय कुमार दत्ता एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। वहीं कॉमर्स में रेशमी कुमारी ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। उन्होंने 476 अंक लाकर टॉप किया है। उनके पिता का नाम राजेश प्रशाद है। रेशमी ने संत जेवियर इंटर कॉलेज चाइबासा से पढ़ाई की है। वह मूल रूप से चाइबासा की ही रहने वाली हैं। उनके पिता बिजनेस करते हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...