Ranchiझारखंड

आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्राओं के लिए संगठन ने शुरू

Share
Share
Khabar365news

रांची : जमातुल इराकीन, रांची द्वारा संचालित स्कॉलरशिप योजना के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों की 400 छात्राओं की परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली 100 छात्राओं का चयन इस योजना के अंतर्गत किया गया। इसी क्रम में इराकी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ इराकिया स्कूल, कर्बला चौक, रांची में किया गया। इस अवसर पर चयनित सभी 100 छात्राएं उपस्थित रहीं। इन छात्राओं की कक्षाएं 2 जून 2025, सोमवार से प्रारंभ होंगी। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्राओं में से प्रत्येक स्कूल की शीर्ष 3 छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोर्स समन्वयक के रूप में श्री सरवर खान को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी विषय के प्रख्यात शिक्षक अब्दुल्लाह कैफ़ी सर ने किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में अज़ीज़ सर, सैयद अबरार सर, इर्फ़ाना मैडम, फ़हद ख़ान, तन्ज़ीला तबस्सुम और अल्हेरा परवीन का विशेष योगदान रहा। महासचिव सैफुल हक ने कहा कि संगठन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर हसीब अख्तर, दस्तगीर आलम, मोहम्मद गयासुद्दीन, वक्फ बोर्ड के अबरार अहमद, जुनैद अनवर, मोहम्मद ओसामा, जावेद शहजाद, अफरोज आलम, अरशद कमाल, सुल्तान जुबेर, प्रोफेसर अनिसुर रहमान, फारूक आजम और आदिल राशिद ने भाग लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...